व्यायाम करने के क्या फायदे हैं ?

व्यायाम के फायदे – सुबह व्यायाम (मॉर्निंग एक्सरसाइज बेनिफिट्स) करना शारीरिक स्वास्थ्य के साथ साथ मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। शरीर को फिट रखने और रोगों से बचाने में सुबह की एक्सरसाइज मददगार होती है।

शरीर को फिट और स्वस्थ रखने के लिए संतुलित व पौष्टिक आहार के साथ-साथ योग, व्यायाम व एक्सरसाइज भी जरूरी होता है। सुबह के समय योग, व्यायाम या एक्सरसाइज करने के बॉडी में फायदों के अलावा कई स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। सुबह एक्सरसाइज (Morning Exercise) करने से ह्रदय मजबूत होने के अलावा दिमाग की कार्यक्षमता में भी सुधार होता है।

इसके अलावा सुबह की एक्सरसाइज या व्यायाम नींद की कमी, भूख न लगना, डिप्रेशन, तनाव, मधुमेह, हार्ट रोगों से छुटकारा दिलाने में दवा के रूप में कार्य करती है। शरीर को ऊर्जावान बनाने में एक्सरसाइज महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

Leave a Comment